देहरादून। उत्तराखंड समेत देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अप्रैल से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम शुरू होने की संभावना है। हाल ही में भारत निर्वाचन आयोग ने इन 22 राज्यों- केंद्र शासित प्रदेशों के सीईओ को पत्र भेजकर संकेत दिया है कि अप्रैल 2026 से एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
एसआईआर कार्यक्रम को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की है। बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगामी एसआईआर के दृष्टिगत सभी जिलों की प्रशासनिक तैयारियों की जिलावार समीक्षा कर कर विस्तृत जानकारी ली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आगामी अप्रैल माह में उत्तराखंड में एसआईआर प्रस्तावित है। इस लिहाज से देहरादून, उधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों में मतदाताओं की मैपिंग की प्रगति लक्ष्य के अनुरुप कम है।
साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने तीनों जिलों के जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिन बूथों पर मैंपिग कम है, उसके सम्बंधित ईआरओ और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।







Leave a Comment