अल्मोड़ा। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिले के तीन मूल्यांकन केंद्रों में शुरू हो गया है। पीएमश्री राजा आनंद सिंह जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र में शुक्रवार को मास्टर ट्रेनरों ने प्रधान परीक्षक, परीक्षक और अंकेक्षकों को प्रशिक्षण दिया।
उप प्रधान परीक्षकों ने पहले दिन हाईस्कूल की 10 और इंटर की पांच आदर्श उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। इसके बाद हाईस्कूल के 10 टेबलों में 100 और इंटर के 15 टेबलों में 150 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
केंद्र में हाईस्कूल की कुल 36945 और इंटर की 39446 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। मूल्यांकन आगामी 10 अप्रैल तक चलेगा। वहां मूल्यांकन के नियंत्रक और मुख्य शिक्षाधिकारी हरक राम कोहली, उप नियंत्रक और प्रधानाचार्य विजया पंत, पर्यवेक्षक कपिल नयाल, मास्टर ट्रेनर प्रतिमा वर्मा, डाटा ट्रेनर जगदीश टम्टा, ललित वर्मा, दीप पांडे, विनोद राठौर, सीमा जोशी, कमला शर्मा, इंदु पवार, तोषी टम्टा, सुनीता जोशी आदि मौजूद रहे।
Skip to content







Leave a Comment