Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 02 04 at 19.29.53

रामनगर गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक, 13 फरवरी तक रहेगा प्रतिबंध

खबर शेयर करें

रामनगर। गर्जिया देवी मंदिर में इन दिनों में सुरक्षात्मक और निर्माण कार्य चल रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मंदिर परिसर में प्रवेश को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। रामनगर के उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि रामनगर सिंचाई खंड द्वारा गर्जिया देवी मंदिर के टीले पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

उप जिलाधिकारी ने बताया मंदिर के नीचे स्थित चबूतरा काफी जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। इसी कारण वर्तमान में वहां मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य जारी है। उन्होंने कहा यदि निर्माण कार्य के दौरान श्रद्धालु मंदिर परिसर में प्रवेश करते हैं, तो उनके साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी हो सकती है। इस संभावित खतरे को देखते हुए सिंचाई विभाग के अभियंता ने प्रशासन से वार्ता की, जिसके बाद लिखित रूप से भी आग्रह किया गया कि निर्माण कार्य पूर्ण होने तक श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में जाने से रोका जाए।

प्रमोद कुमार ने बताया इस संबंध में मंदिर समिति और मंदिर के पुजारियों को फोन से सूचित कर दिया गया है, साथ ही प्रशासन ने लिखित आदेश भी जारी कर दिये हैं। सुरक्षा की दृष्टि से गर्जिया देवी मंदिर को 13 फरवरी तक पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा सकता है।

 

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top