बेरीनाग। बेरीनाग नगरपालिका में लंगूर के हमले से एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिससे लोगों में भय और नाराजगी बढ़ गई है। महिला को घर के आंगन में लंगूर ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसे हल्द्वानी ले जाया गया, जहां से उसे उसे बरेली रेफर किया गया था,उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक बेरीनाग नगरपालिका के सागंड निवासी लीला देवी (60) पत्ïनी दीवान सिंह को 21 मार्च को घर के आगंन में थी तभी उस पर लंगूर ने हमला कर दिया। लंगूर से बचने के लिए लीला देवी भागी तो वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल वृद्धा को परिजन 108के माध्यम से हल्द्वानी ले गए। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पिछले 12दिनों से बरेली के प्राईवेट अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बंदरों-लंगूरों के बढ़ते आतंक और वृद्धा की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। पूर्व ग्राम प्रधान विक्रम सिंह धानिक और पूर्व सभासद बलवंत धानिक ने बताया की वन विभाग के कार्यालय से मात्र 200मीटर की दूरी पर वृद्धा का घर है और इस क्षेत्र में लम्बे समय से लंगूरों और बंदरों का आंतक बना हुआ है पूर्व में गांव के कई बच्चों और महिलाओ को घायल कर चुके हैं। उसके बाद भी वन विभाग और नगरपालिका के द्वारा लंगूरों और बंदरों नहीं पकड़ा जा रहा है। उन्होने मृतक महिला के परिजनों को 10 लाख मुआवजा देने की मांग की है।







Leave a Comment