हल्द्वानी । रविवार दोपहर पनचक्की रोड स्थित अंबिका विहार के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में 70 वर्षीय सुरेश चंद्र पांडे की मौके पर ही मौत हो गई।बताया जाता है कि वह रानीबाग से एक अंत्येष्टि में शामिल होकर स्कूटी से अपने घर शांति नगर लौट रहे थे।
पनचक्की रोड पर सीवर लाइन का काम चल रहा है जिससे सड़क संकरी हो गई है और यातायात बाधित हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुरेश चंद्र पांडे ने ट्रक को पास देने की कोशिश की, इसी दौरान उनकी स्कूटी असंतुलित होकर ट्रक से टकरा गई। हेलमेट पहने होने के बावजूद उनके सिर पर गंभीर चोट आई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुरेश चंद्र पांडे एक सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। वह अपनी पत्नी के साथ शांति नगर में रहते थे। उनकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।






Leave a Comment