Uttarakhand DIPR
president copy 2

द्रौपती मुर्मू बनी देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति

Report ring Desk

 

नई दिल्ली। राष्ट्रपति पद की एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने चुनाव जीत लिया है, वे देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। आदिवासी समाज से आने वालीं द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी। नतीजों में द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को भारी अंतर से हरा दिया है। तीसरे दौर की मतगणना के बाद कुल वैध मतों का 50 फीसद का आंकड़ा पार कर लिया। इसके साथ ही उनके राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया है। राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट मिले जबकि यशवंत सिन्हा को 521 मत प्राप्त हुए।

द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने द्रौपदी मुर्मू को जीत के लिए बधाई दी है। इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू के लिए प्रधानमंत्री ने कई ट्वीट किए। उन्होंने लिखा कि “भारत ने इतिहास रचा है। ऐसे समय में जब 1.3 अरब भारतीय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, पूर्वी भारत के एक सुदूर हिस्से में पैदा हुईं एक आदिवासी समुदाय की भारत की बेटी को हमारा राष्ट्रपति चुना गया है! श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी इस उपलब्धि पर बधाई।”

वहीं निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी और कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर दो अपनी मुर्मू को जीत की बधाई दी है। राहुल गांधी ने कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं।

140820240458 1
Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top