Uttarakhand DIPR
president of india

पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ

Report ring desk

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनपी रमन्ना ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। इस दौरान द्रौपदी मुर्मू ने जो हरे -लाल बॉर्डर वाली सफेद रंग की साड़ी पहनी थी, इसे संथाली साड़ी कहा जाता है। ये संथाली साड़ी हैंडलूम यानी हाथ से बनी होती है।

शपथ समारोह में देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल भी मौजूद रहीं। शपथ लेने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने झुककर उनका अभिवादन किया। इस दौरान निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से लेकर देश के कई बड़े नेता, कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

140820240458 1
Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top