Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2025 09 18 at 17.06.59

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आज केन्द्रीय सडक़, परिवहन राज्य मंत्री व सांसद अजय टम्टा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंहभोज ने कहा कि क्ïवारब, भाजपा सरकार के केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा की विफलताओं का स्मारक बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि आपदा के समय मंत्री ने अपने चेहेतों को टेंडर दिलाने का प्रयास किया, जिसका अल्मोड़ा के विधायक द्वारा विरोध करने पर वह बौखला गए और उनके खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थाीय विधाायक पर आरोप लगाना उनकी नकारात्मक मानसिकता का परिचायक है। कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर मंत्री अजय टम्टा ने अल्मोड़ा की जनता का अपमान करना बंद नहीं किया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

मालूम हो कि हल्द्वानी- अल्मोड़ा नेशनल हाईवे को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने एक दिन पहले बुधवार को अल्मोड़ा के विधायक पर सडक़ कार्य के निर्माण में बाधा डालने का आरोप लगाया था। उसके खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, शोभा जोशी, पीताम्बर पाण्डेय, गोविन्द सिंह मेहरा, नरेंद्र अधिकारी, अंबिराम आर्य, मनोज वर्मा, निर्मल रावत, सूरज वाणी, प्रदीप बिष्ट, बाल विक्रम सिंह रावत, पारस डसीला, दीपेश कांडपाल, आशीष भारती, ललित सतवाल, दिनेश पिलख्वाल, पूरन रौतेला, देवेन्द्र धौनी, सुरेंद्र आर्य, निजाम कुरैशी, नारायण दत्त पाण्डे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top