Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2023 12 27 at 16.13.48

अब भारत न्याय यात्रा शुरू करेगी कांग्रेस, राहुल गांधी करेंगे नेतृत्व

भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद कांग्रेस पार्टी एक और नई यात्रा शुरू करने जा रही है। बताया जाता है कि भारत न्याय यात्रा नाम के इस अभियान का नेतृत्व कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी करेंगे। एक तरह से इसे अगले साल यानी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी के रूप में भी देखा जा रहा है। हाल के दिनों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय करने के लिए कांग्रेस तैयार दिख रही है।

यह यात्रा उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर से शुरू होगी और मुंबई में समाप्त होगी। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा देश के 14 राज्यों से होकर गुजरेगी, जिसमें असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश व गुजरात जैसे अहम राज्य शामिल हैं। कुल मिलाकर 6,200 किमी. की दूरी इस दौरान कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता करेंगे। हालांकि इसमें अधिकतर बस के जरिए यात्रा होगी। जबकि कुछ स्थानों पर पद यात्रा के रूप में आगे बढ़ा जाएगा। जाहिर है कि कुछ ही महीनों में देश में आम चुनाव होने हैं, इसके मद्देनजर कांग्रेस लीडर राहुल गांधी बहुत गंभीर दिख रहे हैं। बताया जाता है कि वे उत्तरपूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को जोड़ने वाली यात्रा के लिए तैयारी कर चुके हैं। कांग्रेस महासचिव राहुल 14 जनवरी से इस यात्रा का आगाज़ करेंगे। भारत न्याय यात्रा के रूप में वे अपने सहय़ोगियों के साथ 6 हज़ार किमी. से अधिक की दूरी तय करेंगे। यह यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। राहुल गांधी इस यात्रा के दौरान 14 राज्यों के 85 ज़िलों को कवर करेंगे। कांग्रेस पार्टी की मानें तो इस यात्रा का उद्देश्य पार्टी के विचार व सोच अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। 

140820240458 1
Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top