रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण ने एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) सक्षम वेबसाइट लॉन्च की है। यह शिकायत निवारण प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने में सहयोग देगा। इस वेबसाइट के माध्यम से लोग डिजिटल रूप से अपनी शिकायत दर्ज कर पाएंगे। जिसके तहत एआई कुछ ही मिनटों में शिकायतकर्ता को शिकायत की यूनिक आईडी देगा। शिकायतकर्ता उस आईडी के माध्यम से शिकायत को ऑनलाइन ट्रैक भी किया जा सकता है।
उधम सिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण की इस पहल के तहत शिकायत निवारण प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित नई व्यवस्था शुरू की है। इस नई पहल के तहत अब नागरिक अपनी शिकायतें डिजिटल रूप से दर्ज करा सकेंगेए जो महज 90 सेकंड के भीतर संबंधित विभाग और अधिकारी तक पहुंच जाएंगी।
खास बात यह है कि अधिकारी अब हस्तलिखित शिकायतों की तस्वीर एआई प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर सकते हैं। एआई सॉफ्टवेयर शिकायत को पढ़कर उसका संक्षिप्त विवरण तैयार करता है। समस्या की श्रेणी तय करता है और ऑटोमेटिक ही संबंधित अधिकारी को शिकायत ट्रांसफर कर देता है। पूरी प्रक्रिया कुछ ही सेकंड के भीतर पूरी हो जाती है।







Leave a Comment