टिहरी। थौलधार ब्लॉक के सुल्याधार क्षेत्र में भालू और गश्ती टीम के बीच भिड़ंत हो गई। करीब 10 मिनट तक संघर्ष चलता रहा। वन दरोगा अजयपाल पंवार ने साहस दिखाते हुए दो लोगों की जान बचाई। वन दरोगा ने अपनी जान की परवाह किए बिना भालू के मुंह में बरछा घुसा दिया और डंडे से वार शुरू कर दिए। इससे डरकर भालू जंगल की ओर भाग गया।
भालू की सूचना मिलने पर वन दरोगा अजयपाल पंवार, बेरगणी गांव के प्रधान युद्धवीर सिंह, ग्रामीण विनोद रावत और वन बीट अधिकारी प्रवीन रावत सुल्याधार के थापली तोक में पहुंचे। टीम अजयपाल और विनोद रावत जैसे ही खाले की ओर बढ़े, तभी झाडिय़ों के बीच छुपे भालू ने ग्राम प्रधान युद्धवीर सिंह पर हमला कर उनके पैर को जकड़ लिया। वह किसी तरह छिटककर भागे तो भालू विनोद रावत पर झपट पड़ा। भालू के वार से वह नीचे गिर गए। इससे साथ गए लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तभी वन दरोगा अजयपाल ने जान की परवाह किए बिना बरछा भालू के मुंह में घुसा दिया और लगातार डंडे से वार शुरू कर दिए। इससे डर गया और जंगल की ओर भाग गया।







Leave a Comment