Report Ring News
वर्ष 2021 के आगमन पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चाइना मीडिया ग्रुप और इंटरनेट के जरिए नव वर्ष का बधाई संदेश जारी किया।

शी चिनफिंग के अनुसार 2020 एक असाधारण साल रहा है। कोविड-19 महामारी का मुकाबला करने में प्रत्येक व्यक्ति ने महान कार्य किया है। वे कोविड-19 से संक्रमित सभी रोगियों के प्रति सद्भावना प्रकट करना चाहते हें, और सभी वीरों को भी सलाम करना चाहते हैं। शी चिनफिंग ने कहा कि महामारी की रोकथाम व नियंत्रण का रास्ता बहुत लंबा है और महत्वपूर्ण भी। विश्व के विभिन्न देशों की जनता को हाथ में हाथ डालकर जल्द ही महामारी को दूर करना चाहिये, और ज्यादा सुन्दर पृथ्वी घर का निर्माण करने की कोशिश करनी चाहिये।
शी चिनफिंग ने कहा कि विश्व के मुख्य आर्थिक समुदायों में चीन ने सबसे पहले सकारात्मक वृद्धि प्राप्त की। मौजूदा मापदंडों के तले लगभग 10 करोड़ ग्रामीण आबादी व्यापक रूप से गरीबी के पंजे से मुक्त हो गयी है। विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुईं हैं। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि भविष्य में चीन ज्यादा साहस के साथ सुधार को गहन करेगा, और खुलेपन का विस्तार करेगा।
वर्ष 2021 में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की सौवीं वर्षगांठ मनायी जाएगी। शी चिनफिंग ने फिर एक बार चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सत्तारुढ़ विचार पर प्रकाश डाला, यानी जनता से केंद्रित होने की बात की।“सही विचार कभी अकेला नहीं होता। दुनिया एक परिवार जैसी है।” उन्होंने कामना की कि विश्व के विभिन्न देशों और जनता को सुख, शांति व समृद्धि मिल सकेगी।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में व्यापक रूप से खुशहाल समाज के निर्माण में महान ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुई हैं। गरीबी उन्मूलन कार्य में महत्वपूर्ण विजय भी प्राप्त हुई। हमने सबसे गंभीर गरीब क्षेत्रों का कायापलट किया है। आठ वर्षों की पूरी कोशिश से मौजूदा मापदंडों के तले लगभग 10 करोड़ ग्रामीण आबादी व्यापक रूप से गरीबी के पंजे से मुक्त हो सकी है। 832 गरीब काऊंटियां गरीबी से बाहर आ चुकी हैं। हाल के कई वर्षों में मैंने पूरे देश के 14 सबसे गरीब क्षेत्रों का दौरा किया। स्थानीय लोगों ने गरीबी को दूर करने के लिये अपनी पूरी कोशिश की। और गरीबी उन्मूलन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने भी बहुत योगदान दिया है। ये सभी बातें हमेशा मेरे दिमाग में रहती हैं। हम अविचल रूप से यह कार्य जारी रहेंगे, समृद्ध गांव का सुन्दर चित्र बनाएंगे, और समान लक्ष्य की दिशा में स्थिरता के साथ आगे बढ़ेंगे।
इस वर्ष हमने धूमधाम से शनचन समेत विशेष प्रशासनिक क्षेत्रों की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ, शांगहाई के फुतोंग में विकास व खुलेपन की 30वीं वर्षगांठ की खुशी मनाई। हाईनान के समुद्री तट पर या ह्वांगफू नदी के किनारे पर खड़े होकर लोग बहुत प्रभावित होंगे। अब परीक्षण क्षेत्र मॉडल बन चुके हैं। नवाचार, सुधार व खुलेपन ने विकास का करिश्मा किया है। भविष्य में हम और बड़े साहस के साथ सुधार को गहन करेंगे, खुलेपन का विस्तार करेंगे, और ज्यादा से ज्यादा चमत्कार करेंगे।
साभार-चाइना मीडिया ग्रुप

