Report ring desk
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर गैस पाइप के नीचे दबकर एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चा जीतपुर नेगी का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार रामपुर रोड स्थित जीतपुर नेगी निवासी उमेश कश्यप का 14 वर्षीय पुत्र मनोज कश्यप दोपहर में रामपुर रोड पर खेलने गया था।
रामपुर रोड पर गैस पाइप लाइन डाली जा रही है। गैस के पाइप सड़क के किनारे रखे हुए हैं। इन्हीं पाइपों में मनोज खेल रहे था। तभी खेलते हुए पाइप उसके ऊपर गिर गया। वह पाइप के नीचे दब गया। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मनोज 4 भाई बहनों में तीसरे नम्बर का है।