Uttarakhand DIPR
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने किया श्रमिक सेवा मोबाइल ऐप का लोकार्पण, श्रमिकों के खातों में जारी किए 17.25 करोड़

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर ङ्क्षसह धामी ने श्रमिक सेवा मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सीएम ने 8005 श्रमिकों के खातों में 17.25 करोड़ रुपए से अधिक धनराशि डीबीटी के माध्यम से जारी की। सीएम ने निर्देश दिए कि पर्वतीय क्षेत्र से पलायन रोकने के लिए श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने बोर्ड को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुंचा जाए और हर क्षेत्र में सथानीय जरूरतों के हिसाब से श्रमिकों का कौशल प्रशिक्षण किया जाए। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के श्रमिक सेवा मोबाइल ऐप का लोकार्पण करते हुए कहा कि डीबीटी के माध्यम से अभी तक 11,826 लाभार्थियों को कुल 29.89 करोड़ की धनराशि वितरित की जा चुकी है।

 

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top