Bjp

धमाके से दहल गया भाजपा जिलाध्यक्ष का घर

खबर शेयर करें

Report ring Desk

हल्द्वानी। नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के हीरानगर स्थित आवास पर अचानक हुए धमाके से क्षेत्र में दहशत फैल गई। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा। भाजपा जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रदीप बिष्ट ने बताया किधमाका किस चीज से हुआ, कुछ पता नहीं है। लेकिन नुकसान बहुत हुआ है। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के आवास पर जोरदार धमाका हुआ जिससे घर का मुख्य गेट, दरवाजे व खिड़कियां भी ध्वस्त हो गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद जिलाधिकारी धीराज सिंं गर्बयाल ने बताया कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि धमाका किस चीज से हुआ है।
धमाके से एक कमरे की दीवार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी, सीओ हल्द्वानी, एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना का संज्ञान ले लिया है। उन्होंने डीआइजी को जांच का आदेश देकर खुद भी जिलाध्यक्ष से बात की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी जिलाध्यक्ष से बातकर ढांढ़स बंधाया।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top