हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश संगठन ने एक बार फिर प्रताप बिष्ट पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रताप बिष्ट की जिला अध्यक्ष के रूप में यह दूसरी पारी है। सोमवार को हल्द्वानी पार्टी कार्यालय में भाजपा के चुनाव अधिकारी कुंदन परिहार ने प्रताप बिष्ट के नाम की घोषणा की।

