death 1 e1618457869993

रामनगर में बर्थ-डे पार्टी में युवक की पीटकर हत्या

खबर शेयर करें

Report ring desk

रामनगर। कंचनपुर गांव में बर्थडे पार्टी के दौरान एक युवक की उसके साथियों ने पीटकर हत्या कर दी। युवक का शव अर्धनग्न हालत में गांव में पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है।

रामनगर कोतवाली के ग्राम कंचनपुर निवासी पीतांबर का 25 वर्षीय पुत्र इंदर जोशी गांव के ढाबे में दोस्त का बर्थडे मनाने गया था। रात में वह घर नहीं लौटा। सुबह गांव के एक युवक ने उसे ढाबे से कुछ दूर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। वह अर्ध नग्न हालत में था। परिजन उसे सयुंक्त चिकित्सालय ले गये। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top