Report ring Desk
देहरादून। आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों के एक शिष्टमंडल ने अपनी समस्याओं को लेकर डोईवाला के विधायक ब्रज भूषण गैरोंला से मुलाकात की। इस मुलाकात में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन विधायक को सौंपा। साथ ही उन्होंने कहा कि जरूरत पडऩे पर हम अब धरना प्रदर्शन के लिए भी मजबूर हो जाएंगे। आशा एवं आशा फैसिलिटेटरो ने ज्ञापन के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराया कि कुछ धनराशि हमको मिली है लेकिन बाकी राशि अभी तक नहीं मिल पाई है जिससे वे धरना पदर्शन के लिए मजबूर हैं।
अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेनू नेगी की अध्यक्षता में आशा कार्यकर्ताओं के शिष्टमंडल मंडल ने विधायक ब्रज भूषण गैरेला से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए कहा। विधायक भूषण ने शिष्टमंडल को उनकी मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया है।
अपनी छह सूत्रीय मांगों में आशा एवं आशा फैसिलिटेटरो ने कहा है कि उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। आशा फैसिलिटेटरों को 20 दिन के मोबेलिटी के वजाए 30 दिन की डयूटी दी जाय। आशा फैसिलिटेटरों को उत्तराखंड के पहाड़ी एवं दुर्गम क्षेत्रों में भ्रमण के लिए उचित भत्ता दिया जाय। आशा कार्यकर्ताओं को मोबाइल व आशा फैसिलेटरो को काम करने के लिए टैबलेट दिए जाएं। आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों को भी पदोन्नति दी जाय। साथ ही उन्हें अपैल से राज्य प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है राज्य प्रोत्साहन राशि को जल्द से जल्द उनके खातों में ट्रंासफर किया जाए।
शिष्टमंडल में आशा कर्मचारी महासंघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेनू नेगी, सरिता राणा, आराधना, रेखा रावत, विजय लक्ष्मी पुंडीर, रेखा देवी, हरजीत कौर, सोना देवी, संकुतला देवी, कृष्णा भंडारी मौजूद थेे।