हल्द्वानी। हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रही इंटरसिटी बस मोटाहल्दू चौराहे पर गौला नदी से आ रहे डंपर को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें डिवाइडर के ऊपर खड़ा विद्युत पोल भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री सकुशल बच गए। परंतु बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद मोटाहल्दू चौराहे पर काफी देर तक जाम लगा रहा, बाद में हल्दूचौड़ पुलिस चौकी से पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया तथा हाईवे के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर विद्युत पोल को वहां से हटाया। बस में सवार यात्री दूसरे वाहनों में सवार होकर अपने गंतव्य को रवाना हो गए।







Leave a Comment