alt

अल्मोड़ा जिला अस्पताल ने महिला अस्पताल को दी यह भिटौली

खबर शेयर करें

Report Ring Desk

अल्मोड़ा। चैत के महीने में बेटियों को भिटौली दी जाती है। बेटियों को इस महीने का खासा इंतजार रहता है। इस बार अल्मोड़ा जिला अस्पताल ने महिला अस्पताल को कलर्ड डॉप्लर मशीन देकर भिटौली का तोहफा दिया है। धूल फांक रही कलर्ड डॉप्लर मशीन को जिला अस्पताल ने महिला अस्पताल को दे दिया है। अब महिला अस्पताल अल्मोड़ा में गर्भवती महिलाओं को बेहतर अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल पाएगी।

महिला अस्पताल में अब तक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट अल्ट्रासाउंड मशीन से गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड हो रहे थे। जिससे कई बार उच्च स्तरीय अल्ट्रासाउंड में दिक्क्तों का सामना करना पड़ता था।

Hosting sale

जिला अस्पताल दो अल्ट्रासाउंड मशीनें थी। एक से मरीजों का अल्ट्रासाउंड होता है जबकि दूसरी मशीन धूल फांक रही थी। अब जिला अस्पताल में रखी कलर्ड डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन को महिला अस्पताल शिफ्ट किया गया है। इससे महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ दीपक गर्ब्याल ने बताया कि जिला अस्पताल से कलर्ड डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन प्राप्त हो गई है। जल्द ही मशीन स्थापित कर सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top