हल्द्वानी। विवाह के सात फेरे लेते ही दूल्हे को जेल जाना पड़ा जबकि दुल्हन को नारी निकेतन भेजा गया। गुप्त सूचना पर जब पुलिस दूल्हे के घर पहुंची तो हैरान रह गई। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए दूल्हा समेत परिजनों को जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी की रहने वाली एक नाबालिग लड़की का विवाह उसकी मॉं ने उत्तर प्रदेश के हाथरस के रहने वाले 30 वर्षीय व्यक्ति से कर दिया। लड़की अभी कक्षा 8 में पढ़ रही है और नाबालिग है। मानव तस्करी की एक गुप्त सूचना पर एंटी ह्यूमन टै्रफिकिंग (एएचटीयू) की टीम दूल्हे के घर पर छापा मारकर यह कार्रवाई की। पुलिस टीम देर रात पीलीकोठी स्थित जयंतीपुरम के एक घर में पहुंची यहां एक बंद कमरे में पार्टी चल रही थी।
पूछताछ में पता चला कि हल्द्वानी की एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय बेटी की शादी हाथरस के एक 30 वर्षीय व्यक्ति से करा दी है। जांच में यह बात सामने आई की लड़की अभी नाबालिग है और कक्षा 8 में पढ़ रही है। जांच टीम ने मकान मालिक, किशोरी की मां, बिचौलिया पर बाल अधिनियम में केस दर्ज कर दूल्हा और परिजनों को नामजद किया है। जबकि नाबालिग किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
![शादी के बाद दूल्हे को भेजा जेल, दूल्हन गई नारी निकेतन 6 Hosting sale](https://devbhoomidarshan.in/wp-content/uploads/2025/01/280120250645.avif)
![शादी के बाद दूल्हे को भेजा जेल, दूल्हन गई नारी निकेतन 7 Follow us on Google News](http://reportring.com/wp-content/uploads/2024/02/google-news-icons.png)
![शादी के बाद दूल्हे को भेजा जेल, दूल्हन गई नारी निकेतन 8 Follow us on WhatsApp Channel](https://reportring.com/wp-content/uploads/2024/06/whatsapp-channel-icon.png)