Uttarakhand DIPR
Bear

घास लेने गई महिला पर भालू ने किया घायल, महिला का अस्पताल में चल रहा है इलाज

खबर शेयर करें

कर्णप्रयाग। घास लेने जंगल गई एक महिला पर भालू ने ने हमला कर उसे घायल कर दिया। साथ गई अन्य महिलाओं ने शोर मचाकर किसी तरह महिला की जान बचाई। सूचना पर ग्रामीणों ने घायल महिला को सीएचसी कर्णप्रयाग पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार सिमली गांव की 64 वर्षीय छुम्मा देवी पशुओं के लिए चारा लेने किलियागाड़ गदेरे के पास गई थी। इसी दौरान घात लगाए भालू ने छुम्ïका देवी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर साथ गई अन्य महिलाओं ने भालू को वहां से भगाया और घटना की सूचना गांव वालों को दी।
मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने घायल छुम्मा देवी को सीएचसी कर्णप्रयाग पहुंचाया। सूचना पर धनपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवलकिशोर नेगी अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने बताया कि भालू के हमले से घायल महिला का इलाज किया जा रहा है। पीडि़त परिवार को सहायता राशि प्रदान की गई है। बताया जा रहा है कि भालू के साथ उसका बच्चा भी था। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में घूम रहे गुलदारों और भालुओं को पकडऩे की मांग की है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top