नैनीताल। धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत दीनी तल्ली के तोक धुरा में तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने जा रही थीं तभी घर से कुछ ही दूरी पर घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर अचानक हमला कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत दीनी तल्ली के तोक धुरा हेमा देवी (35) पत्नी गोपाल सिंह शुक्रवार (आज) सुबह सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने जा रही थीं तभी तेंदुए ने झपट्टा मारकर उसे दबोच लिया और घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। महिला की चीख-पुकार सुनकर उसका देवर पीछे से भागकर गया लेकिन तेंदुआ महिला को उठाकर जंगल की ओर भाग गया। हालांकि महिला के देवर ने तेंदुए पर पत्थर फेंककर भी अपनी भाभी को छुड़ाने का प्रयास किया। महिला के देवर ने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने जंगल में खोजबीन शुरू की तो कुछ ही दूरी पर महिला का शव बरामद हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर वन विभाग और प्रशासन की टीमें पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया।







Leave a Comment