रील बनाने के दौरान हुआ हादसा
देहरादून। दिल्ïली से चकराता घूमने आए पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए। कार में छह लोग सवार थे। वे वापस दिल्ली लौट रहे थे तभी लालपुल के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। पुलिस के मुताबिक हादसा रील बनाने के दौरान हुआ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली से आपस के रिश्तेदार घूमने के लिए चकराता आए थे। कार में छह लोग सवार थे। वे वापस दिल्ली लौट रहे थे। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर लालपुल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार सवार पुरानी दिल्ली के संतनगर निवासी वंश चावला (15) की मौत हो गई, वहीं अन्य पांच लोग घायल हो गए।
सूचना पर पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना में वंश चावला, मोहित कपूर, हेमा चावला, सुवाग्य कपूर, शौर्य कपूर और लीना कपूर घायल हो गए थे। सभी को 108 इमरजेंसी एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने वंश चावला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक हादसा सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए रील बनाने के दौरान हुआ।







Leave a Comment