Uttarakhand DIPR
rape e1656247353406

किशोरी को शराब पिलाकर किया दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को भेजा जेल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। काठगोदाम की रहने वाली एक किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किशोरी के मॉ ने दोनों आरोपियों के खिलाफ काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने बताया कि मामला 24 फरवरी की शाम का है। काठगोदाम निवासी 15 वर्षीय किशोरी घर से बाहर दुकान पर सामान लेने गई थी। इस दौरान पास में रहने वाले दो युवकों ने किशोरी को बहला फुसलाकर कार में बिठा लिया। युवक किशोरी को कार में बैठाकर हैड़ाखान रोड की ओर जंगल में ले गए और किशोरी से बारी बारी से दुष्कर्म कर दिया। यही नहीं आरोपियों ने किशोरी को जबरन शराब पिलाई और घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी अल्मोड़ा जिले के दन्या के रहने वाले हैं और किशोरी के घर के पास ही किराए में रहते हैं। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top