बागेश्वर/कपकोट। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान उत्तराखंड के कपकोट क्षेत्र के बीथी गांव निवासी हवलदार गजेंद्र सिंह गढिय़ा ने देश की रक्षा करते शहीद हो गए। हवलदार गजेन्द्र गढिय़ा के बलिदान की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। वहीं लोगों को अपने वीर सपूत पर गर्व भी है।
43 वर्षीय गजेंद्र सिंह गढिय़ा भारतीय सेना की टू-पैरा कमांडो यूनिट में तैनात थे। रविवार को वह किश्तवाड़ के दुर्गम क्षेत्र के सिंहपोरा इलाके में चलाए जा रहे ऑपरेशन का हिस्सा थे। आतंकियों की तलाश के दौरान हुए सर्च ऑपरेशन में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया, जिसमें हवलदार गजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार से पहले ही उन्होंने वीरगति प्राप्त कर ली।







Leave a Comment