Uttarakhand DIPR
K2

उत्तराखण्ड की बेटी ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन पर फहराया तिरंगा

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा की बेटी ने देवभूमि का नाम ऊंचा कर देश का गौरव बढ़ाया है। 40 साल की कविता ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन पर भारत का तिरंगा फहराया है। माउंट विंसन की समुद्र तल से 4,892 मीटर पर स्थित है। यह सफलता उनके बड़े लक्ष्य सेवन समिट्स की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत दुनिया के सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों को फतह की जाती है। इससे पहले उन्होंने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस को भी फतह किया था।

कविता मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के धारा नौला की रहने वाली हैं और वर्तमान में मुंबई में रह रही हैं। वह एंड्योरेंस एथलीट हैं और लंबी दूरी की मैराथन और पर्वतारोहण में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। उनका माउंट विंसन का सफर 3 दिसंबर 2025 को शुरू हुआ, जब वह भारत से रवाना हुईं। 4 दिसंबर को वह चिली के पुंटा एरेनास पहुंचीं और 7 दिसंबर को यूनियन ग्लेशियर से बेस कैंप के लिए रवाना हुईं जो लगभग 2100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित था।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top