Uttarakhand DIPR
Crime

भाई ने देर रात तक फोन चलाने पर डांटा तो बहन ने फंदे पर लटककर दे दी जान

खबर शेयर करें

लालकुआं। सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर परिजनों की डांट से नाराज 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी का शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे तत्काल लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक किशोरी लालकुआं से सटे वीआईपी गेट स्थित वर्मा कॉलोनी निवासी संजय सक्सेना की बेटी थी। वह बिंदुखत्ता स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ती थी। बताया जा रहा है कि किशोरी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील बनाती थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सोमवार रात मोबाइल चलाने में काफी देर तक व्यस्त रहने पर उसके 16 वर्षीय बड़े भाई ने उसे टोका था। इसके कुछ समय बाद परिजनों ने किशोरी को कमरे में फंदे से लटका देखा।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top