Uttarakhand DIPR
Accident

खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन घायल

खबर शेयर करें

देहरादून। देवप्रयाग के पास एक भीषण सडक़ हादस में एक अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे में कार चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तत्काल घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि वैगनआर कार संख्या एचआर68 सी1242 चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग की ओर जा रही थी। देवप्रयाग से लगभग 4 किलोमीटर श्रीनगर की ओर ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी। कार में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे। सूचना मिलने पर देवप्रयाग पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में गिरे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया जिसके बाद उपचार के लिए घायलों को सीएचसी बागी देवप्रयाग पहुंचाया गया।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top