हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर आज सुबह पटाखों से भरे एक ट्रक में अचानक आग लगने से हडक़ंप मच गया। बताया जा रहा है कि ज्योलीकोट के समीप चलते ट्रक के पिछले हिस्से में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक में लदे पटाखे फटने लगे। इस बीच पटाखों के धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। चालक ने किसी तरह ट्रक से उतरकर भागकर अपनी जान बचाई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह पटाखों से भरा एक ट्रक हल्द्वानी से ज्योलीकोट की ओर जा रहा था। ज्योलीकोट के पास अचानक ट्रक के पिछले हिस्से में आग लग गई। आग लगते ही ट्रक में रखे पटाखे फूटने लगे। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम को भी सूचना दी गई। ऐहतियातन मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। अभी आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है।







Leave a Comment