Bear

भालू के हमले में एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें
घास लेने जंगल गई थी महिलाएं, भालू से बचने के प्रयास में चट्टान से गिरीं

चमोली। विकासखंड पोखरी की नैल ग्राम पंचायत के सिदेली गांव में घास लेने जंगल गई दो महिलाओं पर भालू ने हमला कर दिया जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिदेली गांव की विमला देवी (55) पत्नी चंद्रशेखर और लक्ष्मी देवी (42) पत्नी गजेंद्र नेगी शुक्रवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित बोगा जंगल में घास लेने गई थीं। दोनों महिलाएं जंगल में घास काट रही थीं तभी अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले से बचने के प्रयास में दोनों महिलाएं चट्टान से नीचे गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायल महिलाओं को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद विमला देवी को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। वहीं, गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी देवी को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top