Uttarakhand DIPR
Thar

सौ मीटर गहरी खाई में गिरी थार, एक युवक की मौत, दो घायल

खबर शेयर करें

नैनीताल। नैनीताल-भवाली हाईवे पर एक तेज रफ्तार थार पाइंस घाट के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिससे एक युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक के दो दोस्त भी घायल हो गए। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक भवाली की ओर से तेज गति से आती थार पाइंस घाट से महज 20 मीटर पहले अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार सडक़ किनारे लोहे के पैरापिट को तोड़ते हुए कुछ ही सेकेंड में 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस, दमकल व बाद में एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची। टीम ने खाई में उतरकर रेस्क्यू किया। इस दौरान खाई से तीन घायल युवकों को निकाला गया। इसमें एक मुर्छित अवस्था में था। दूसरा गंभीर घायल और तीसरे को मामूली चोटें आई थीं। बड़ी कठिनाई से तीनों युवकों को खाई से बाहर निकाला गया।

गंभीर रूप से घायल युवकों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया कि डॉक्टरों ने हल्द्वानी निवासी राहुल कुमार (21) को मृत घोषित कर दिया। वहीं झालामंड थानाा जिला जोधपुर, राजस्थान निवासी युवराज (20) को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। दांतीवाड़ा डांगियावास जिला जोधपुर राजस्थान निवासी अरविंद सिंह (24) का उपचार चल रहा है।

 

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top