Uttarakhand DIPR
Mausam

बारिश-आंधी तूफान ने मचाई तबाही, कई घरों के उड़े छत, सडक़ों में पेड़ गिरने से यात्री हुए परेशान

खबर शेयर करें
मौसम विभाग ने आज और कल के लिए भी किया अलर्ट

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड में बेमौसम बारिश और आंधी तूफान ने भारी नुकसान पहुंचा दिया है। रविवार को हुई भ्ीाषण बारिश,ओलावृष्टि और आंधी तूफान ने कई घरों की छतें भी उड़ा दी। मौसम विभाग ने आज और कल यानी सोमवार-मंगलवार को भी अलर्ट जारी किया है। राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। चारधाम यात्रा पर भी आपदा प्रबंधन ने अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम के कारण हेली सेवा भी बंद रहेगी। तेज आंधी तूफान के चलते कई सडक़ मार्गो में पेड़ गिर गए जिससे यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को राज्य के कई जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। आज देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौडी, नैनतला, ऊद्यमसिंह नगर और चम्पावत में मौसम को लेकर चेतावनी दी गई है। वहीं 5 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में सतर्कता बरतने को कहा गया है। दोनों दिन तेज बारिश, तेज हवाएं चलने के साथ ही आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है।

खराब मौसम को देखते हुए लोगों और तीर्थयात्रियों से अपील की गई है कि मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें और अनावश्यक रूप से सुरक्षित स्थानों से बाहर न निकलें। आपदा प्रबंधन टीमों को चौबीस घंटे अलर्ट रहने को कहा गया है। तेज बारिश, आंधी तूफान की वजह से कई गांवों में फसलों को नुकसान पहुंचा और कई सडक़ों में पेड़ गिरने से यातायात भी बाधित रहा। आंधी तूफान की वजह से कई गांव बिजली गुल होने से अंधेेरे में हैं।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top