Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2023 09 01 at 18.34.13

आंगनबाड़ी कर्मचारियों का बढ़ाया जाएगा मानदेय- सीएम धामी

खबर शेयर करें

देहरादून। राज्य में आंगनबाड़ी कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सत्र के दौरान आगनबाड़ी कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की है। राज्य में इस समय 36 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कर्मचारी काम कर रहे हैं। आंगनबाड़ी कर्मचारियों का अंतिम बार मई 2021 में मानदेय बढ़ाया गया था।

सत्र के दौरान विपक्ष ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों का मानेदय नहीं बढ़ाने और शोषण का अरोप लगाया था जिसके जवाब में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आंगनबाडिय़ों में काम करने वाली बहनों मा मानदेय हमने ही बढ़ाया है और आगे भी बढ़ाया जाएगा। सीएम ने कहा कि सरकार महिलाओं के प्रति संवेदनशील है और महिलाओ को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कर्मचारियो को प्रति माह 9300 और सहायिका को 5200 रुपए मानदेय दिया जाता है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top