Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 04 03 at 09.33.08

नैनीताल में विधायक पुत्र को हूटर बजाना पड़ा महंगा

खबर शेयर करें

नैनीताल। मालरोड में लगे जाम के बीच विधायक पुत्र को हूटर बजाना महंगा पड़ गया। आपत्ति जताने पर विधायक पुत्र एसडीएम से अभद्रता पर उतर आया। तीखी नोकझोंक के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने विधायक पुत्र के वाहन को सीज कर दिया ।

गुरुवार को माल रोड में लंबा जाम लगा हुआ था। इस दौरान एक फॉर्च्यूनर वाहन चालक हूटर बजाने लगा फार्च्यूनर आगे चल रहे एसडीएम नवाजिश खलीक ने पहले तो किसी वीआईपी के होने की संभावना को देखते हुए साइड दे दी। लेकिन साइड देने के बाद भी जब हूटर बजता रहा तो एसडीएम ने वाहन रुकवाकर चालक से आपत्ति जताई।

इस बीच चालक ने उत्तर प्रदेश के जहानाबाद विधानसभा के भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल का वाहन होने की जानकारी दी। एसडीएम चालक से बात कर ही रहे थे कि भीतर बैठा विधायक पुत्र राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए अभद्रता पर उतर आया। विधायक पुत्र और एसडीएम के बीच तीखी बहस हुई।

सड़क जाम बढ़ता देखल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चालक से वाहन के दस्तावेज मांगने पर वाहन का बीमा और प्रदूषण जांच संबंधित दस्तावेज के साथ ही चालक के पास लाइसेंस भी नहीं मिला। 

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top