गाजियाबाद। गाजियाबाद के गोविन्दपुरम इलाके के एक स्कूल में तेंदुआ घुस आया, जिससे यहां अफरा-तफरी मच गई। स्कूल प्रबंधन ने तत्काल वन विभाग और पुलिस को सूचना दी और एहतियातन बच्चों को छुट्टी का संदेश भेज दिया गया। सूचना मिलते ही कविनगर थाना पुलिस लाठी-डंडे ओर हेलमेट के साथ मौके पर पहुंची।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोविंदपुरम इलाके के ग्रीन फील्ड स्कूल परिसर में तेंदुआ घुस आने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े 5 बजे स्कूल कर्मचारियों ने तेंदुए को स्कूल में देखा। गोविंदपुरम रोड पर दोनों ओर से पुलिस ने बैरिकेडिंंग कर लोगों की आवाजाही रोकी। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। वन क्षेत्र अधिकारी ने बताया कि तेंदुआ स्कूल परिर में बनी फुलवारी के पास लेटा हुआ था। तेंदुए को सुरक्षित पकडऩे के लिए जाल लगाया गया है।







Leave a Comment