Uttarakhand DIPR
Dulhan

हल्दी-मेहंदी लगाकर दुल्हन फरार, परिजनों में मचा हडक़ंप, अब छोटी बहन से हो रही है शादी

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। जिले के एक गांव में हल्दी-मेहंदी रश्में होने के बाद दुल्हन घर से गायब हो गई। युवती का विवाह आज होना था लेकिन शादी से पहले ही वह फरार हो गई। दुल्हन के अचानक गायब होने से शादी में पहुंचे मेहमानों और दुल्हन के परिजनों में हडक़ंप मच गया। दुल्हन की हर जगह खोजबीन की गई लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। अंतत: दुल्हन पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के सामने अपनी छोटी बेटी की शादी कराने का प्रस्ताव रखा। तय हुआ कि पूर्व निर्धारित लग्नानुसार ही दूल्हे की शादी दुल्हन की छोटी बहन से कराई जाएगी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के एक गांव की युवती का विवाह जिले के ही एक युवक से तय हुआ था। दोनों की आज ( शनिवार) को शादी होनी थी। शादी से पहले वर-वधू पक्ष वालों ने विधिपूर्वक गणेश पूजन के साथ ही हल्दी और मेहंदी की रश्में बड़े धूमधाम के साथ की। लेकिन रात को मेहंदी की रस्म के बाद दुल्हन घर से अचानक गायब हो गई। दुल्हन के अचानक गायब होने से विवाह समारोह में पहुंचे मेहमानों और दुल्हन के परिजनों में हडक़ंप मच गया। सभी जगह दुल्हान की खोजबीन की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग पाया। दुल्हन पक्ष वालों ने इस बात की सूचना दूल्हा पक्ष को दी। उसके बाद दुल्हन पक्ष लोगों ने वर पक्ष के सामने अपनी छोटी बेटी की शादी कराने का प्रस्ताव रखा और तय किया गया कि पूर्व निर्धारित लग्नानुसार दूल्हे की शादी दुल्हन की छोटी बहन से कराई जाएगी। ग्रामीणों के मुताबिक युवती दिल्ली में काम करती है। करीब एक हफ्ते पहले ही वह शादी के लिए गांव आई थी।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top