26 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ
नई दिल्ली। जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और एनडीए के कई अन्य शीर्ष नेता शामिल रहे। शपथ समारोह कार्यक्रम में भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।
बुधवार को नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और फिर नई सरकार बनाने के लिए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के सामने दावा पेश किया। आज (गुरुवार) को हुए शपथ ग्रहण समारोह में 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। जिसमें भाजपा और जदयू के साथ ही लोजपा, हम और रालोमो के विधायकों को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई।
बिहार में एनडीए ने 243 सदस्यों वाली विधानसभा में 202 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है, जिसमें भाजपा को 89, जूडीयू को 85, लोजपा को 19, हम को 5 और आरएलएम को 4 सीटें मिलीं।
नई बनी विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र 26 नवंबर से शुरू होगा जिसमें स्पीकर और डिप्टी स्पीकर चुने जाएंगे और नए सदस्य शपथ लेंगे।
इन्हें बनाया मंत्री
राज्यपाल के आदेश पर सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, विजय चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष सुमन, सुनील कुमार, जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रोशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया।







Leave a Comment