Uttarakhand DIPR
Temple

श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

खबर शेयर करें
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा कस्बे में स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को मची भगदड़ में कम से कम 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई घायल हो गए। हिंदुओं के लिए शुभ दिन एकादशी के दौरान काशीबुग्गा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ मची। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मंदिर परिसर से आई विचलित करने वाली तस्वीरों में हादसे के बाद श्रद्धालु ज़मीन पर बेसुध पड़े दिखाई दे रहे हैं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नज़दीकी अस्पतालों में ले जाया गया।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.  चंद्रबाबू नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में मची भगदड़ ने मुझे व्यथित कर दिया है। यह बहुत दुखद है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। मैं पीडि़तों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। नायडू ने यह भी कहा कि उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज और भगदड़ स्थल पर राहत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
राज्य के कृषि मंत्री केण् अत्चन्नायडू घटना के तुरंत बाद मंदिर पहुँचे और स्थिति का आकलन करने के लिए मंदिर अधिकारियों से मिले। भीड़ को नियंत्रित करने और राहत कार्यों में सहायता के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। नायडू ने कहा, श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की घटना से सदमा पहुँचा है। इस दुखद घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।
1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top