Uttarakhand DIPR
leopard-killed-old-age-man-in-rudraprayag

तीन वर्षीय बच्चे को उठा ले गया गुलदार, सर्च अभियान जारी

खबर शेयर करें

पौड़ी गढ़वाल। नगर पंचायत सतपुली के अन्तर्गत सतपुली मल्ली के निकट शुक्रवार शाम लगभग 8 बजे एक तीन साल के छोटे से बच्चे को गुलदार उठा ले गया। इसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है। बच्चे की खोजबीन के लिए पुलिस टीम सर्च अभियान चला रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक सतपुली मल्ली के पास सडक़ चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है जिसमें नेपाल मूल के मजदूर काम कर रहे हैं। शुक्रवार रात आठ बजे एक तीन वर्षीय बालक को गुलदार अचानक उठा ले गया। इसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम और नगरनिवासियों की ओर से बच्चे को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अभी बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top