Uttarakhand DIPR
Kainchi

कैंचीधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए होगा ऑनलाइन पंजीकरण

खबर शेयर करें
जिलाधिकारी के प्रस्ताव पर शासन की मंजूरी

नैनीताल। कैंचीधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जल्द ही ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी नैनीताल की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। इसके लिए पर्यटन विभाग क्षेत्र की धारण क्षमता जानने के लिए सर्वे कराएगा। इसमें वाहनों की नम्बर प्लेट पहचान के लिए एएनपीआर कैमरे व श्रद्धालुओं के हेड काउंटिंग के लिए मंदिर के गेट पर कैमरे लगाए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन ने कैंचीधाम में पहुंच रहे अत्यधिक श्रद्धालुओं से क्षेत्र में जाम लगने व अन्य समस्याओं का पता लगाने के लिए सर्वे कराया था। रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि सर्वे अवधि के दौरान 20 दिनों में कैंचीधाम में 3,72,000 श्रद्धालु पहुंचे। वीकेंड में कैंचीधाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या प्रतिदिन 20 से 22 हजार तक रही। प्रबंधन समिति का आंकलन है कि मंदिर में एक दिन में लगभग सात हजार श्रद्धालु ही आराम से दर्शन कर सकते हैं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top