देहरादून। चमोली जिले के वाइब्रेंट विलेज में स्वरोजगार से जुड़ी 10 महिलाएं दिल्ली के कर्तव्यपथ में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी। ये महिलाएं भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों के साथ 23 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
ज्योतिर्मठ के खंड विकास अधिकारी मोहन प्रसाद जोशी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि माणा गांव की दमयंती देवी, गमशाली की ललिता देवी, कैलाशपुर की मंजू, बांपा गांव की मंजू देवी, हनुमानचट्टी की नंदी देवी व विनीता देवी, फरकिया की कमला देवी, झेलम की मनीषा देवी, पार्वती देवी और नीती गमशाली की रुकमणि देवी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगी।
ये सभी महिलाएं सीमांत क्षेत्रों में स्वरोजगार से जुड़ी हैं। पीएमओ की ओर से गत वर्ष भी वाइब्रेंट विलेज के ग्राम प्रधानों को दिल्ली गणतंत्र दिवस में शामिल होने का न्योता भेजा गया था। अब इस बार भी स्वराजेजगार से जुड़ी वाइब्रेंट विलेज की महिलाओं को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का न्यौता मिला है।


Leave a Comment