Report ring desk
देहरादून। त्यूनी में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रही बोलेरो पिकअप खाई में गिर गयी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सुबह थाना त्यूनी को सूचना मिली कि दो लोगों के शव खाई में पड़े दिखे हैं। त्यूनी से करीब 15 किलोमीटर दूर टीम ने मौके पर जाकर देखा तो पता लगा कि पिकअप खाई में गिरी है। वाहन टिकोची उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रहा था। वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
हादसे में किशोर सिंह चौहान (25) पुत्र अब्दुल सिंह चौहान निवासी दुचाणू पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी व पंकज कुमार (40) पुत्र ओमप्रकाश निवासी पुरानी कालसी थाना कालसी जनपद देहरादून ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शवों को त्यूनी मोर्चरी में रखवा दिया है।


Leave a Comment