Uttarakhand DIPR
Gunfire e1613980086891

थप्पड़ से झल्लाए पड़ोसी ने तमंचे से झोंका फायर, युवक घायल

खबर शेयर करें

Report ring desk

हल्द्वानी। थप्पड़ मारने से झल्लाए पड़ोसी ने युवक पर तमंचे से गोली चला दी। छर्रे लगने से एक युवक घायल हो गया। लोगों ने आरोपी को पकड़कर काठगोदाम पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के कमरे से 315 बोर के आठ कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रविवार शाम संगम विहार दमुवाढूंगा निवासी  प्रदीप मौर्य छोटे भाई भगवान के साथ पड़ोसी नेम सिंह के घर के सामने खड़ा था। इस बीच भगवान का नेम सिंह से किसी बात पर विवाद हो गया। मारपीट के बाद नेम सिंह कमरे से तमंचा ले आया।

Hosting sale

उसने भगवान पर फायर झोंक दिया लेकिन गोली बड़े भाई प्रदीप के गले में लग गई। लोगों ने नेम सिंह को पकड़ लिया। सूचना पर काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भगवान को भोटिया पड़ाव स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस ने प्रदीप की मां चंपा की तहरीर पर नेम सिंह के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

नेम सिंह ने पुलिस को बताया कि प्रदीप के छोटे भाई भगवान ने बातचीत के दौरान उसे थप्पड़ मार दिया था। इसी बात से गुस्सा होकर उसने फायर किया।नेम सिंह मूल रूप से बरेली जिले के धुंसी आंवला का रहने वाला है लेकिन यहां किराए में रहता है।

 

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top