Uttarakhand DIPR
night curfew

कोविड कर्फ्यू में ढील पर फैसला सात जून को

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी को देखते हुए कोविड कर्फ्यू में ढील देने की मांग उठ रही है। इस मांग पर फैसला सात जून को होने वाली बैठक में लिया जाएगा।

सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के मुताबिक कोविड की परिस्थितियों के मद्देनजर सभी पहलुओं पर विमर्श के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

इस बीच व्यापारी कोविड कर्फ्यू में ढील देने की मांग कर रहे हैं । सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के अनुसार वर्तमान में पहली प्राथमिकता जनता की कोविड से रक्षा करना है। इसके लिए सरकार मुस्तैदी से जुटी है।

उन्होंने कहा कि जहां तक कर्फ्यू में ढील अथवा क्या.क्या छूट दी जानी हैए इन समेत सभी पहलुओं पर विचार.विमर्श के बाद ही सात जून को फैसला लिया जाएगा। उन्होंने फिर दोहराया कि दबाव में कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा। कोरोना वायरस संक्रमण से जनता की रक्षा के लिहाज से ही फैसला लिया जाएगा।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top