Uttarakhand DIPR
delhi

दिल्ली में सात दिन के लिए लॉकडाउन और बढ़ा

खबर शेयर करें

Report ring desk

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सात दिन के लिए लॉकडाउन और बढ़ गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका एलान किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। दिल्ली में लाॅकडाउन को 26 अप्रैल से बढ़ाकर 3 मई तक के लिए कर दिया गया है। 3 मई सुबह पांच बजे तक लाकडाउन रहेगा। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान हमने देखा कि पाॅजिटिविटी रेट लगभग 36.37 फीसदी तक पहुंच गया हमने दिल्ली में इतनी संक्रमण दर आज तक नहीं देखी। पिछले एक.दो दिन से संक्रमण दर थोड़ी कम हुई है और आज 30 फीसदी के नीचे आई है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 19 अप्रैल को छह दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी जो सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू होगा।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top