Uttarakhand DIPR

ममता बनर्जी ने ऐसा क्या कह दिया कि चुनाव आयोग ने थमा दिया नोटिस

खबर शेयर करें

Report Ring Desk

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव चल रहे है। तीन चरण की वोटिंग हो चुकी है। चौथे चरण की वोटिंग 10 अप्रैल को होनी है। लेकिन चौथे चरण की वोटिंग से पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की दिक्कतें बढ़ गई हैं। चुनाव आयोग ने ममता के खिलाफ़ नोटिस जारी किया है। ममता को 48 घंटे में इस नोटिस का जवाब देना है।

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की CM और TMC  नेता ममता बनर्जी द्वारा 3 अप्रैल को दिए गए उनके एक बयान के संबंध में नोटिस जारी किया है। ममता ने अपने बयान में मुस्लिम मतदाताओं से अपील की थी कि वे अपने वोट को विभिन्न पार्टियों के बीच विभाजित न होने दें और TMC को वोट दें।

tmc

हाल ही में पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर धर्म के आधार पर वोट मांगने और बंटवारे की राजनीति करने का आरोप लगाया था।

पीएम मोदी ने कहा था ।

bjp
बीजेपी ममता बनर्जी पर मुस्लिम तुष्टिकरण के आरोप लगाती रही है। लेकिन ममता इन आरोपों को लगातार खारिज करते हुए बीजेपी पर ही धर्म के आधार पर लोगों को बांटने का आरोप लगाती आईं हैं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top