Uttarakhand DIPR
train e1615958427483

ऊपर से गुजर गई ट्रेन, ऐसे मौत छूकर चली गई

खबर शेयर करें

Report Ring Desk

हल्द्वानी। गोरापड़ाव में एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर बच गया। उसे घायल हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात लगभग 10:30 बजे गोरापड़ाव रेलवे क्रॉसिंग गेट पर एक युवक काठगोदाम की ओर आ रही बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। देखते ही देखते ट्रेन युवक के ऊपर से गुजर गई , गेट कर्मियों की नजर ट्रैक पर घायल अवस्था में पड़े युवक पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल को दी।

gora prawa

सूचना पर तुरंत रेलवे सुरक्षा बल काठगोदाम के प्रभारी निरीक्षक रणदीप कुमार मौके पर पहुंचे और 108 के माध्यम से घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक की शिनाख्त रिंकू पुत्र शोभाराम उम्र 25 वर्ष निवासी सितारगंज ,जिला उधम सिंह नगर तथा हाल निवासी गोरापड़ाव के रूप में हुई है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top