Uttarakhand DIPR
PM Modi

भारत मंडपम में आज से 5 दिवसीय इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो

खबर शेयर करें
आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे एक्सपो का उदघाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो-2026 का उदघाटन करेंगे। इस पांच दिवसीय एक्सपो इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में 13 देशों के पवेलियन होंगे जो एआई इकोसिस्टम में इंटरनेशनल सहयोग दिखाएंगे। यह एक्सपो समिट के साथ उसी जगह पर होगा। 70 हजार स्क्वेयर मीटर से अधिक क्षेत्र में फैले इस कार्यक्रम में ग्लोबल टेक्नोलॉजी फर्म, स्टार्टअप, एकेडेमिया और रिसर्च इंस्टीट्यूशन, यूनियन मिनिस्ट्री, राज्य सरकारें और इंटरनेशनल पार्टनर एक साथ आएंगे। इस समारोह में 13 देशों के पवेलियन भी होंगे, जो एआई इकोसिस्टम में इंटरनेशनल सहयोग दिखाएंगे।

इनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीकी देशों के पवेलियन शामिल हैं। एक्सपो में 300 से अधिक क्यूरेटेड एग्जिबिशन पवेलियन और लाइव डेमोंस्ट्रेशन होंगे। ये तीन थीम वाले चक्रों – पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस में बने होंगे।

एक्सपो में 600 से अधिक उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप शामिल होंगे। ये स्टार्टअप ऐसे उपयुक्त समाधानों का प्रदर्शन करेंगे जो पहले से ही वास्तविक दुनिया में उपयोग में हैं। एक्सपो में एआई के परिवर्तकारी प्रभाव और भविष्य में होने वाले बदलावों पर विचार विमर्श किया जाएगा।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top