हल्द्वानी। स्कूल से घर लौटते समय कक्षा 10वीं में पढऩे वाली एक छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। छात्रा के लापता होनी की घटना के बाद इलाके में हडक़ंप मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक मोटाहल्दू के एक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढऩे वाली कक्षा 10 की छात्रा स्कूल से घर लौटते समय संदिग्ïध परिस्थितियों में लापता हो गई। बताया जा रहा है कि रास्ते में झाडिय़ों में छात्रा की ड्रेस मिली जिससे परिजन और चिंतित हो गए। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर अमित कुमार सैनी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा और हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से छात्रा की खोजबीन की जा रही है। फारेंसिक टीम और डॉग स्ïक्वायड की भी मदद ली जा रही है।







Leave a Comment